Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, शहर में कई जगह जलजमाव से जनजवीन प्रभावित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बृहस्पतिवार की देर रात और शुक्रवार की भोर में झमाझम बारिश होने से जिले में मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को निजात मिल गई। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में थोड़ी नमी रही लेकिन ठंडी हवाओं से गर्मी का असर नहीं दिखा। बारिश के चलते चौफटका, हाईकोर्ट पानी की टंकी, लूकरगंज अग्रसेन इंटर कॉलेज, कटरा, सिविल लाइंस, धूमनगंज, झलवा, चौक, टैगोर टाउन, राजापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, झूंसी, नैनी, तेलियरगंज, शिवकुटी आदि इलाकों में कई जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई। 
इसके कारण आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल भराव के कारण कई जगह जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंगते नजर आए। यह बारिश खेती के लिए भी अनुकूल मानी जा रही है। धान की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी कर रहे किसानों को काफी फायदा हुआ है। सिंचाई के लिए परेशान हो रहे किसानों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। खेतों का पलेवा करने के बाद बुवाई की तैयारी शुरू हो गई है। गंगापार और यमुनापार इलाकों में अच्छी बारिश हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad