Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

परिवार के तीन लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में एक घर में परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 

जानकारी के अनुसार, लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित एक मकान में दुकानदार समेत तीन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के अंदर कमरे में बेड पर तीनों के शव मिले हैं। मां, बेटा, पत्नी की मौत से कोहराम मच गया है।

बीती रात परिवार के पांच लोग खाना खा कर सोए थे। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। 

सुसाइड नोट नहीं मिला है। जो बुजुर्ग महिला बची है उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। प्रथम दृष्टि जहर निगलने से तीनों की मौत की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad