Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएम योगी ने विंध्याचल और प्रयागराज मंडल की समीक्षा बैठक की

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रयागराज आगमन हुआ। वे प्रयागराज और विंध्याचल मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए यहां आए।मुख्यमंत्री शहर में लगभग दो घंटे 20 मिनट रहे। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए। 

सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन मैदान पर उतरा। वहां से वे सर्किट हाउस कार से पहुंचे। वह अब दोनों मंडलों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में दोनों मंडलों के सात जिलों के लिए सांसदों और विधायकों विकास कार्यों के प्रस्तावों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वीकृति भी दी। इन सभी जिलों के लिए अरबों रुपये के लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा व नगर विकास विभाग के प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। 

बैठक में लोक निर्माण विभाग के पुलों, सड़कों तथा ऊर्जा विभाग के विद्युत उपकेंद्रों से लेकर लाइन के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। प्रयागराज मंडल के प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ व कौशांबी तथा विंध्याचल मंडल के मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही जिलों में तीनों विभागों के प्रस्तावों को जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर तैयार करा लिए गए हैं। तीनों विभागों के उच्चाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर ये प्रस्ताव तैयार कराए हैं।

प्रयागराज के प्रमुख प्रस्ताव

नैनी में लेप्रोसी मिशन चौराहे से रामपुर बाजार के आगे तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार है। इसके बनने से बड़ी आबादी को लाभ होगा। विशेषतौर पर यमुनापार, मीरजापुर, सोनभद्र, मध्य प्रदेश के सीधी व सिंगरौली के लोगों का आवागमन सुविधाजनक होगा। -गंगा और यमुना पर पांच पुलों के निर्माण की परियोजनाएं प्रस्ताव में शामिल हैं। इन ब्रिजों के निर्माण से जनपद के लोगों के साथ ही आसपास के नौ जिलों के निवासियों को भी लाभ होगा। दोनों नदियों पर पुलों के निर्माण की वर्षों से मांग की जा रही थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad