Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

धूमधाम से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

 

sv news

झूंसी, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ला)। भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज मंडल झूंसी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उनके जीवन वृत्तांत एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन झूंसी मंडल के आवास विकास कालोनी योजना 3  पैराडाइज गार्डन गेस्ट हाउस में किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रामानुज शुक्ला प्रदेश सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश थे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ मुखर्जी के जन्म, शिक्षा, चिंतन, त्याग राष्ट्रवादी विचारधारा, एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र, एक संविधान एक निशान एक विधान, उनके संघ के प्रचारक से केन्द्रीय मंत्री, बनने पर त्यागने कांग्रेस के ढुलमुल रवैए एवं दोहरेपन का विरोध, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, उनके विचारों कथनों आचरणों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित कुमार निषाद मंडल अध्यक्ष झूंसी, विशिष्ट अतिथि मनोज निषाद जिला महामंत्री भाजपा गंगा पार, मृगेंद्र सिंह जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ। श्याम धर मिश्रा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, हरिचरण शुक्ल गुरुजी, श्री कांत तिवारी अध्यक्ष कृष्णा विहार विकास समिति, सियाराम मौर्य पार्षद मलावा बुजुर्ग, व संचालन पवन कुमार पाण्डेय एवं वीरेंद्र कुमार यादव महामंत्री ने किया।

कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र द्विवेदी पार्षद प्रत्याशी हवेलियां रहे। मंडल उपाध्यक्ष संजय यादव, विजय सिंह, अवधेश सिंह चौहान, मोहित केसरवानी, सुनीता उपाध्याय, नीलम गिरी मंडल मंत्री  प्रीती तिवारी, पूनम सिंह, सुनीता चौधरी, अशोक भारतीय, रवि निषाद नीलकमल निषाद मंडल कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सूरज पासी, सत्या तिवारी, विजय लक्ष्मी सिंह चंदेल, अनीता सिंह श्वेता सिंह चौहान रितु तिवारी श्वेता श्रीवास्तव, अजय सिंह विनय पांडेय डॉ कमलेश, दीपक केसरवानी, कलेक्टर गिरी राजेश्वरी पांडेय नीरज सोनी रामबदन, सिंह रामचंद्र बिंद, अल्पना निषाद, मेनका निषाद, ऊषा रानी, रामजी कुशवाहा, राजकुमार केसरवानी, राजू भारतीय संगीता श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, मंजू यादव, महेन्द्र कुशवाहा पवन पटेल,  दुर्गेश पासी, गंगा राम जी के साथ साथ क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad