Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: टेंट गोदाम में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के पूरा पांडेय सड़वा गांव में एक मजदूर की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह 4:00 बजे घर से निकला था। चार घंटे बाद ही उसका शव टेंट गोदाम में छत से लटकता मिला।
मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के पूरा पांडेय सड़वा गांव निवासी 23 वर्षीय साहिल अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद घर के समीप ही टेंट हाउस में कम करता था। उसका शव मंगलवार सुबह घर के पास एक टेंट हाउस के गोदाम में फंदे पर लटकता मिला है। 
इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार विधिक कार्रवाई की। मृतक के स्वजन का कहना है कि वह सुबह 4:00 बजे वह घर से निकल कर गया था। उसकी हत्या करके उसका शव फंदे पर लटकाया गया है। 
हालांकि, पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, परिजनों के आरोपी की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad