Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: मांडा में तैनात दरोगा का पीजीआई में इलाज के दौरान मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कमिश्नरेट के यमुनानगर के मांडा थाने में तैनात दरोगा की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। पिछले दिनों वह डंपर की चपेट में आने से घायल हो गए थे, तभी उनका इलाज चल रहा था। 
बता दें कि मांडा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह का शनिवार को लखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। दरोगा वीरेंद्र प्रताप सिंह को 20 दिन पूर्व थाने से आते समय अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के रामपुर खुरहूरिया निवासी दरोगा वीरेंद्र प्रताप सिंह जून में एक रात अपनी बाइक से गश्त पर निकले थे। रात करीब 9 बजे धारावनारा स्थित ढाबे पर खाना खाने के बाद चौकी लौट रहे थे। टिकरी इलाके में एक बेकाबू डम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल दरोगा को पहले स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें लखनऊ पीजीआई ले गए। 19 दिनों के इलाज के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया। मृतक दरोगा की पत्नी माधुरी देवी, बेटे सुरज और बेटी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि शव को पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दीघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता ने बताया कि टक्कर मारने वाले डम्पर और चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक दरोगा के बेटों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad