Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास के पहले सोमवार को यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर और गांवों के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम के साथ गंगा और यमुना में डुबकी लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया। मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया।
मंदिर से एक किलोमीटर दूर तक भक्तों की कतार लगी रही। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त रहा। सिपाही और महिला पुलिस की तैनाती रही। इसी तरह हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, सोमेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, कोटेश्वर महादेव, सुजावन देव आदि मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का पूजन किया। दशाश्वमेध घाट से बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad