Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर नए यमुना पुल से लगाई छलांग, खोजबीन में जुटे गोताखोर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल से शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर जल पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से बताया कि दोनों ने पहले पुल पर पहुंचकर कुछ देर बातचीत की। फिर एक दूसरे का हाथ थामकर यमुना में कूद गए। यह देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शोरगुल होने पर पुलिस पहुंच गई।
नदी में कूदने की आवाज सुनकर नीचे तैनात जल पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस को पानी में उतराया एक बैग मिला, जिसमें कुछ कपड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बैग उन्हीं दोनों में से किसी एक का है। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कीडगंज पुलिस बैग और कपड़े के माध्यम से दोनों की पहचान कराने में जुटी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad