Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पोर्न वेबसाइट पर जॉर्जिया मेलोनी की फर्जी तस्वीरें, भड़कीं प्रधानमंत्री... इटली में बवाल

sv news

 नई दिल्ली। इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी ने पोर्न साइट पर अपनी और अन्य महिलाओं की एडिट की गई तस्वीरें शेयर करने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात भी की है। फिका नामक इस वेबसाइट पर महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें पोस्ट किया जाता था।

इन महिलाओं की लिस्ट में मेलोनी की बहन एरियाना, विपक्षी नेता एली श्लेन, एक जाना-माना नाम चियारा फेरग्नि और यूरोपीय संघ की सांसद एलेसेंड्रा मोरेटी भी शामिल थीं। इस प्लेटफॉर्म पर करीब 7 लाख यूजर थे। लेकिन आरोप लगने के बाद साइट के मैनेजर्स ने इसे बंद कर दिया।

यह एक पोर्न कंटेंट वाली वेबसाइट थी, जिसके नाम का मतलब भी इटैलियन भाषा में योनि होता है। कई महिलाओं ने इस प्लेटफॉर्म की शिकायत की थी, लेकिन कोई एक्शन तक नहीं हुआ था। वेबसाइट पर हाई-प्रोफाइल महिलाओं की तस्वीरों के लिए अलग से वीआईपी सेक्शन बनाया गया था।

इस एडल्ट वेबसाइट पर महिलाओं की तस्वीरों को एडिट कर, उनके शरीर के अंगों को जूम कर यौन मुद्राओं में दिखाया जाता था। साथ ही अश्लील कैप्शन भी लिखे जाते थे। मेलोनी ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2025 में भी ऐसे लोग हैं, जो महिला की गरिमा को कुचलना और अश्लील गालियां देना सामान्य मानते हैं।

अब मामले की जांच की जा रही है। वहीं फेसबुक ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर एक ग्रुप को बंद कर दिया है, जिसमें पुरुष अपनी पत्नियों या अनजान महिलाओं की अंतरंग तस्वीरें शेयर करते थे। इस ग्रुप के 32 हजार से ज्यादा सदस्य थे। इसका नाम मिया मोग्ली था। यह इटैलियन शब्द है, जिसका मतलब मेरी पत्नी होता है।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad