प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। नगर निगम मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। महापौर गणेश चंद्र केसरवानी और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने शहर के विकास और स्वच्छता संबंधी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक का दायित्व है और सभी को कचरा निस्तारण में सहयोग करना चाहिए।
महापौर ने आजादी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस आत्मचिंतन का अवसर है। विकास योजनाओं की सफलता के लिए जन भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
समारोह में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी को स्वच्छता और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।
