Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में छेड़खानी से परेशान किशोरी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक, युवक पर मुकदमा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी में छेड़खानी से परेशान एक 14 वर्षीया किशोरी ने रविवार देर शाम खुद को आग लगा लिया। घरवालों ने देखा तो जैसे-तैसे आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। मामले में किशोरी के पिता ने नैनी थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नैनी क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। स्कूल आते-जाते समय बगल का ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करता था। यही नहीं, जब भी वह किसी भी काम से घर के बाहर निकलती, वह पहले से घात लगाए बैठा रहता। उसे देखते ही पीछे लग जाता और छेड़खानी करता। लोकलाज के डर से वह स्वजन को यह बात बताने से डर रही थी। रविवार की देर शाम वह घर से बाहर निकलकर कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी कि युवक सरेराह उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। यह देखकर लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने विरोध किया ताे आरोपित ने उनको भी जमकर मारा-पीटा। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। घटना से क्षुब्ध किशोरी घर की छत पर पहुंची और ज्वलनशील पदार्थ खुद के ऊपर छिड़ककर आग आग लिया। घरवालों ने देखा तो मदद की आवाज लगाते हुए छत की तरफ दौड़े। आसपास के लोग भी आ गए। आग को बुझाते हुए आननफानन में किशोरी को समीप के अस्पताल ले जाया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर नैनी पुलिस ने महेवा निवासी छोटू पुत्र शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपित कई वर्षों से अपने ननिहाल में रह रहा था। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपित बीते चार माह से बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था, लेकिन डर के मारे बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपित खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। वहीं, नैनी थाने के एसएसआइ राजू सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad