Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राजेश्वर बने भाकिमयू (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खुशी

sv news

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। मांडा क्षेत्र के बरहाकला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व किसान नेता राजेश्वर यादव को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

इस मनोनयन की जानकारी भारतीय किसान मजदूर यूनियन ( राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प राज सिंह ने देते हुए यह अपेक्षा की है कि राजेश्वर यादव के मनोनयन से संगठन के विस्तार को काफी बल मिलेगा। इस मनोनयन पर तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व आम नागरिकों ने राजेश्वर यादव को बधाई दी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad