Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

रक्षाबंधनः कैबिनेट मंत्री नंदी ने महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी, दिया सुरक्षा का वचन

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को पुलिस लाइन का दौरा किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और अन्य बहनों ने उन्हें राखी बांधी। कार्यक्रम में स्नेह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मंत्री नंदी ने सभी बहनों को सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। राखी बंधवाने के बाद मंत्री ने बहनों को उपहार स्वरूप मिठाई दी और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हर भाई का पहला कर्तव्य है। वे इस जिम्मेदारी को हर परिस्थिति में निभाएंगे। मंत्री ने पुलिसकर्मियों की सेवा भावना और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा के लिए पुलिस बल की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भी मौजूद थे। इस अवसर पर पारिवारिक माहौल देखने को मिला। बहनों ने भी मंत्री नंदी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। पुलिस लाइन में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, महिला सम्मान और जिम्मेदारी निभाने के संकल्प का संदेश देता नज़र आया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad