Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ अभियान के प्रयागराज संयोजक बने सत्यम सिंह

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 22 अगस्त को आयोजित बैठक में सत्यम सिंह को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ अभियान का प्रयागराज संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, वहीं अंकित पटेल और विनायक पांडे को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सत्यम सिंह की नियुक्ति के उपरांत प्रयागराज क्षेत्र में व्यापक हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास जताया कि इस निर्णय से ष्एक देश, एक चुनावष् जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषय पर जागरूकता अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

कुलभास्कर डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर आभा त्रिपाठी ने कहा कि - ष्सत्यम सिंह जैसे ऊर्जावान और सक्रिय युवा को संयोजक बनाना निश्चित रूप से अभियान के लिए सार्थक साबित होगा। इससे प्रयागराज के हर क्षेत्र में वन नेशन, वन इलेक्शन’ की गंभीरता और महत्व को समझाने में आसानी होगी।

प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि-ष्यह नियुक्ति केवल एक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रयागराज के युवाओं को राजनीति और सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने वाला कदम है। सत्यम सिंह की ऊर्जा और समर्पण से यह पहल जनांदोलन का रूप ले सकती है।

वहीं, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति मनीष सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्यम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपना हमारे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह प्रयागराज के नागरिकों के विश्वास और योग्यता की पहचान है।

सत्यम सिंह की नियुक्ति के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में अभियान को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रयागराज ष्वन नेशन, वन इलेक्शनष् विषय पर होने वाली चर्चाओं और गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad