Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हम उन चीजों को खरीदेंगे, जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा हैः पीएम मोदी

sv news

वाराणसी (राजेश शुक्ल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को काशी दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए स्वदेशी का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। 

देश के लोग स्वदेशी का संकल्प लें। हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी। ये बातें शनिवार को सेवापुरी सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही।

sv news

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है। अस्थिरता का माहौल है। दुनिया के सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं। भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अब भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना होगा। किसान, हमारे लघुउद्योग और रोजगार हमारे लिए सर्वाेपरि हैं। सरकार इस दिशा में हर प्रयास कर रही है।  

देश के नागरिक के रूप में हमारे कई दायित्व हैं। इनमें से एक ये है कि हम स्वदेशी का संकल्प लें। अब हम कौन सी चीजों को खरीदेंगे, कौन से तराजू से तौलेंगे। अब हमें एक ही तराजू का होना होगा। हम भारतवासियों से ही पूरे सामान खरीदेंगे। भारत के कौशल और भारतवासियों के पसीने से बनी हुई चीजें ही स्वदेशी हैं। 

sv news

पीएम ने कहा कि हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को ही बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेश ही होगा। दुकानदार संकल्प लें कि हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे। दिवाली आएगी त्योहारों में हर पल स्वदेशी ही खरीदेंगे। पीएम ने कहा कि भारत में ही शादी करें, स्वदेशी का भाव भविष्य तय करेगा और यह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि होगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad