Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में आत्महत्या की कोशिश करने वाली किशोरी ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

SV News

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश करने वाली किशोरी ने अब अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि बहरिया निवासी सुरेंद्र यादव ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद विवाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति किसान है। उसकी 17 वर्षीय बेटी नवीं तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसके पड़ोसी गांव में रहने वाला सुरेंद्र यादव स्नातक की पढ़ाई करता है। करीब तीन साल पहले कालेज आते-जाते उसकी दोस्ती किसान की बेटी से हुई, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गया। लड़की शादी करने के लिए शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने विवाह करने का दबाव बनाया तो लड़के के घरवालों ने मना कर दिया। इस पर लड़की नाराज हो गई और गांव के बाहर पहुंचकर महुआ के पेड़ पर चढ़ गई। यह देख कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए। इसी बीच लड़की अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर डाल से लटक गई, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। हालांकि सूरज वार्ता प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को लड़की अपने घरवालों के साथ थरवई थाने पहुंचकर प्रेमी सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि सुरेंद्र यादव तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और अब मना कर रहा है। इस मामले में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad