Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘मरो या आत्मसमर्पण करो’, छत्तीसगढ़ में डेढ़ हजार माओवादियों से मुक्ति के लिए चलेगा अभियान

sv news

रायपुर। बरसात खत्म होते ही अक्टूबर महीने से माओवादियों से मुक्ति के लिए अभियान तेज कर दिया जाएगा। इसका मुख्य कारण हाल में प्राप्त बस्तर में 1,500 से अधिक माओवादियों के अभी भी सक्रिय होने की खुफिया सूचना है। अब निर्णायक संघर्ष के तहत मरो या आत्मसमर्पण करो अभियान चलाया जाएगा।

अमित शाह ने स्पष्ट कही ये बात

शुक्रवार को नवा रायपुर में माओवाद प्रभावित राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की रणनीतिक बैठक में लक्ष्य प्राप्ति के ठोस कार्यान्वयन पर चर्चा किए जाने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि इसी सप्ताह दिल्ली में एक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार तब तक चौन से नहीं बैठेगी, जब तक सभी माओवादी आत्मसमर्पण नहीं कर देते। जो आत्मसमर्पण नहीं करेंगे उन्हें या तो गिरफ्तार या समाप्त कर दिया जाएगा।

2023 से अब तक सुरक्षा बलों ने 453 माओवादी मारे गए

खुफिया रिपोर्टों में यह बात सामने आती रही है कि माओवादी संगठन में नई भर्तियां ठप हो चुकी हैं। सशस्त्र माओवादियों को मुख्य धारा में लाने के लिए गांव स्तर पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों ने 453 माओवादी मारे गए हैं।

चार राज्यों के अधिकारियों ने किया मंथन

नया रायपुर में आयोजित रणनीतिक बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ और आइटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

माओवादी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई

बैठक में इन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया है। सूचना तंत्र और समन्वय को प्रभावी बनाया जाएगा ताकि माओवादियों की गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बताया कि बैठक में माओवादी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई।

अबूझमाड़ में महिला माओवादी ढेर

अबूझमाड़ की पहाड़ियों में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला माओवादी को मार गिराया। शव के साथ हथियार भी बरामद किये गए हैं। एसपी राबिन्सन गुरिया ने बताया कि 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की संयुक्त टीम अभियान पर रवाना हुई थी। करीब तीन घंटे मुठभेड़ के बाद महिला माओवादी का शव मिला।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad