Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मरम्मत के लिए आज से बंद हो जाएगा फाफामऊ का पुल..!

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फाफामऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद पुल को नौ सितंबर से 15 दिन तक मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। शनिवार को इसपर प्रशासन की मुहर लग गई। पुल पर 23 सितंबर तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। विकल्प के तौर पर सहसों मार्ग उपलब्ध रहेगा।

त्योहारी सीजन के बावजूद पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हर दो से तीन साल में पुल की मरम्मत जरूरी है। इसकी मरम्मत इसी साल के शुरुआत में होनी थी लेकिन महाकुंभ की वजह से इसे बंद नहीं किया जा सका।

पुल के सात एक्सपेंशन जॉइंट पूरी तरह से खराब हो चुके हैं और बेयरिंग भी बदली जानी है। ऐसे में पुल की मरम्मत बेहद जरूरी हो गई है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने मरम्मत के लिए पुल को 15 दिन के लिए बंद करने की मंजूरी दे दी है।

15 दिन के लिए पुल पर यातायात बंद किया जाएगा ताकि पुल की मरम्मत का कार्य हो सके। पुल की मौजूदा स्थित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अगर आदेश मिलेगा तो इसका पालन किया जाएगा। साथ ही रूट डायवर्जन की भी तैयारी की जाएगी। - अमित कुमार, यातायात प्रभारी

फिलहाल इस तरह का कोई भी आदेश नहीं आया है। पुल को मरम्मत के लिए बंद करने के लिए मांग की गई थी। जिसमे नौ तारीख से 15 दिनों के लिए बंद होना था। आगर ऐसा कोई आदेश आता है ता निर्धारित समय पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - आरपी सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad