Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व लोकप्रिय विधायक की पहली पुण्यतिथि: ट्रक यूनियन के अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

SV News
पूर्व विधायक मेजा नीलम उदयभान करवरिया 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक नीलम उदयभान करवरिया की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयागराज ट्रक यूनियन के यमुनापार अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने मेजारोड बाजार स्थित अपने आवास पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

SV News
ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र 

अखिलेश मिश्र ने कहा कि नीलम उदयभान करवरिया ने मेजा में अपनी विशिष्ट लोकप्रियता का परिचय दिया। उनका असामयिक निधन यमुनापार की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। आज मंगलवार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज ट्रक यूनियन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad