Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वर्ण जयंती समारोह की शुरूआत

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज प्रयागराज में स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार से शुरू हुआ। इसके बाद छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत किया।

समारोह की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में कॉलेज ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है और यहां की छात्राएं शिक्षा, कला और प्रशासनिक क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आर्य समाज और उसके शिक्षण संस्थान हमेशा जाति, धर्म और लिंग के भेदभाव से ऊपर उठकर शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी स्त्री शिक्षा को और मजबूत करती है।

विशिष्ट अतिथि प्रयागराज महापौर गणेश केशरवानी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके शिक्षा और समाज सुधार के कारण ही यह संस्थान इतनी प्रगति कर सका है। विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि यह कॉलेज भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीकी शिक्षा का अच्छा उदाहरण है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित नाटक रहा। जिसे शिक्षकों ने मंचित किया और खूब सराहना पाई। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने दिया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad