Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में फाफामऊ पुल पर फिर भीषण जाम, एक किमी तक वाहनों की लगी कतार

SV News

अगले कुछ दिनों तक वाहन चालकों को होगी परेशानी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फाफामऊ पुल पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य 15 दिन तक चलेगा। इस कारण इस पुल पर से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है, सिर्फ दोपहिया वाहनों के आवागमन की ही छूट दी गई है। पुल पर सोमवार को भी भीषण जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालक परेशान हुए।
नौ सितंबर से चल रहे मरम्मत कार्य के चलते तीसरी बार सोमवार के दिन पुल पर भीषण जाम लग गया। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम इस कदर था कि स्थानीय थाने की पुलिस और यातायात कर्मियों के माथे से पसीना छूट गया। वहीं जाम में पहले लोग भी व्यवस्था को कोसते नजर आए।‌
फाफामऊ पुल को मरम्मत कार्य के चलते नौ सितंबर से 15 दिन के लिए बंद किया गया है। दोपहिया वाहन ही इधर से आ-जा सकते हैं, जबकि अन्य वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। पहले दिन नौ सितंबर को पुल पर भीषण जाम लगा था। यही स्थिति दूसरे दिन भी थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पुल पर लगाई तो यातायात सामान्य हो गया था।
हालांकि सोमवार सुबह से ही एक बार फिर फाफामऊ पुल पर भीषण जाम लग गया। तैनात पुलिसकर्मी जाम हटवाने की तमाम कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहे थे। जाम की हालत देखकर फाफामऊ से शहर की ओर आ रहे काफी संख्या में लोग वापस अपने घरों को लौट गए। जाम में फंसने की वजह से कर्मचारी जहां अपने कार्यालय विलंब से पहुंचे, वहीं छात्रों को अभी स्कूल-कालेज पहुंचने में देर हुई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad