Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भीषण सड़क हादसा: प्रयागराज में खड़ी बोलेरो में वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत, तीन घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कानपुर-बनारस राजमार्ग पर शनिवार देर रात दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। बताया गया है कि सड़क पर एक खराब बोलेरो खड़ी थी, जिसके आगे कुछ लोग सो रहे थे। इसी दौरान दूसरे वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे वह सो रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में सुरेश सैनी पुत्र शिव शंकर निवासी गुलौली कानपुर, सुरेश बाजपई पुत्र कैलाश बाजपेई, सुरेश बाजपई की पत्नी और रामसागर अवस्थी पुत्र जय राम 65 वर्ष की मौत हो गई। 
वहीं, ममता देवी पत्नी प्रेम नारायण 55 गुलौली मूसानगर कानपुर, प्रेमा देवी पत्नी सुरेश सैनी, और कोमल देवी पत्नी रामसागर अवस्थी घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम नारायण पुत्र जगन्नाथ 60 को कोई चोट नहीं लगी। एसीपी सोरांव श्यामजीत का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

SV News

प्रयागराज में सुबह बड़ा हादसा हो गया। बोलेरो खराब होने के बाद वाहन से बाहर निकलकर हाईवे पर बैठे सात लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसा भोर में चार बजे हुआ। सभी लोग गया से पिंडदान करके कानपुर लौट रहे थे। बोलेरो गाड़ी संख्या up 77 जेड 8903 से गुलौली थाना मूसानगर कानपुर देहात से गाड़ी में सवार होकर गया पिंडदान करने गए थे। वापस आते समय सोरांव थाना क्षेत्र के बिगाहियां पुल के पास वाहन खराब हो गई। हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर मिस्त्री के खोज में चला गया था। वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर हाईवे पर बैठे थे, तभी अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई व पत्नी तारा देवी तथा राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और चालक सुरक्षित हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल के भर्ती किया गया है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad