Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर माफिया अतीक के करीबियों ने जानलेवा हमला किया, गंभीर

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में रविवार शाम को बड़ी वारदात हुई। कौशांबी में चायल ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर हमला करने का आरोप है। गंभीर रूप से जख्मी सोनू को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (ैत्छ भ्वेचपजंस) में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में जमीन है विवाद का कारण

कौशांबी के कोइलहा गांव निवासी सोनू कुमार की एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक जमीन है। उस पर कोर्ट से स्टे है। इसके बावजूद उस पर निर्माण कार्य हो रहा था। इसका पता चलने पर सोनू ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर शिकायत की। तब पुलिस ने मौके पर जाने के लिए कहा।

गंभीर अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती 

पुलिस के कहने पर सोनू जब अपनी जमीन पर पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज किया जाने लगा। विरोध करने पर असलहे से लैस युवकों ने लाठी, डंडा, लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख के पिता की हो चुकी है हत्या 

पीड़ित पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने माफिया अतीक के सक्रिय सदस्य और करीबियों पर साजिश के तहत हमले के आरोप लगाया है। कई साल पहले सोनू के पिता की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। एडीसीपी सिटी अभिजीत कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad