Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में नए मंडलायुक्त ने पदभार संभाला

sv news


2008 बैच की आईएएस ने संभाला पद, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में शुक्रवार को नई मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने अपना पदभार संभाल लिया है। सौम्या अग्रवाल 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

सौम्या अग्रवाल का प्रशासनिक अनुभव काफी विस्तृत है। वह इससे पहले बरेली मंडल की मंडलायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने बलिया, बस्ती, उन्नाव और महाराजगंज में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रशासनिक पदों पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad