Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

SV News

कुपोषण, स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु जागरूकता कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में किया गया आयोजन

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा 05 बच्चों का अन्नप्राशन, 11 कन्याओं का कन्यापूजन, 05 महिलाओं की गोदभराई की गयी तथा 51 बालिकाओं को दी गयी आयरन की गोलियां

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिलाओं, शिशुओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का कुशलतापूर्वक, मेहनत व लगन के साथ करें देखभाल-जिलाधिकारी

आज के बच्चे कल का भविष्य है, इनके स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल हमारी मुख्य जिम्मेदारी-मुख्य विकास अधिकारी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास योजना के तहत कुपोषण, स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा 05 बच्चों का अन्नप्राशन, 11 कन्याओं का कन्यापूजन, 05 महिलाओं की गोदभराई, 51 बालिकाओं को आयरन की गोलियां दी गयी। कार्यक्रम में सीडीपीओ संजिता सिंह, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीलेशा यादव सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सोहर गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य की देखभाल हेतु जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपने छोटे बच्चों एवं गभर्वती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा। कहा कि यदि छोटे बच्चों का प्रारम्भिक विकास स्वास्थ्य का ध्यान न दिए जाने के कारण बाधित हो जाता है, तो बच्चों का बाद में पूर्ण रूप से शारीरिक, मानसिक विकास नहीं हो पाता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने कार्य को कुशलतापूर्वक मेहनत व लगन के साथ करनें के लिए कहा, क्योंकि उनके ऊपर महिलाओं, शिशुओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी होती है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान-5.0 कार्यक्रम का उद्देश्य आपको सशक्त और जानकार बनाना है। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस विभाग की प्रमुख आवश्कता गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों को होती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सोसायटी बनाने, बच्चों को ह्रस्ट-पुस्ट बनाने में एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि आप सभी यदि कोई महिला गर्भवती है, तो जानकारी होते ही उसकी आवश्यक चिकित्सीय जांचे एवं गर्भावस्था में चिकित्सक के पास 4 विजिट अवश्य कराये जाने के लिए प्रेरित करें, जिससे उसे बाद में आने वाली समस्याओं से बचाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है और इनकी देखभाल की जिम्मेदारी आप सबकी है। इसलिए बेटे और बेटी में कोई भी भेदभाव न करें और बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि बच्चियों में इनिमिया का विशेष ध्यान देते हुए उन्हें हरी सब्जियां ज्यादा खिलाये, जिससे हमारी बच्चियां स्वस्थ रहे और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो। कार्यक्रम में एसीपी- महिला अपराध/लेखा -निकिता श्रीवास्तव के द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा पर सक्षम बनाए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्बजीत सिंह ,समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाओ सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन ने अनुरागिनी सिंह द्वारा किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad