Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठे विधायक और एमएलसी, सपा नेता की गिरफ्तारी से थे नाराज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के हंडिया विधायक, एमएलसी डॉ. मान सिंह समेत बड़ी संख्या में सपा नेता धरने पर बैठ गए हैं। वह सपा नेता की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गंगापार के जिला उपाध्यक्ष अकमल इमाम की गिरफ्तारी से नाराज सपा के हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद, सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के साथ बड़ी संख्या में सपाई पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाया है। कहा कि सपा नेताओं को जान बूझकर परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। सपा नेता को तत्काल रिहा करने की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad