Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व बीडीसी सदस्य की अस्पताल में मौत

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित काटी गौहनिया गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य कौशल किशोर बिंद (51) का बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर से परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों ने बताया कि कौशल किशोर बिंद 21 अप्रैल को एक विवाद के दौरान हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मारपीट में उन्हें कई चोटें आई थीं, जिसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था।चिकित्सकों के अनुसार, कौशल किशोर की मौत सेप्टीसीमिया (खून में गंभीर संक्रमण) के कारण हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक चोट और उपचार के कारण उनके शरीर में संक्रमण फैल गया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।कौशल किशोर बिंद क्षेत्र में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीति से जुड़े व्यक्ति थे। बीडीसी सदस्य के रूप में उन्होंने कई विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख है। ग्रामीण उन्हें मिलनसार और सहयोगी स्वभाव का व्यक्ति बताते हैं।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनके घर पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने 21 अप्रैल की मारपीट की घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad