Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

छठ व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

sv news


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व पर मंगलवार सुबह गंगा घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सिरसा स्थित फेरी घाट व छतवा गंगा घाट पर चार बजे भोर से ही छठ व्रती महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे जैसे समय बीतता गया गंगा घाटों पर भारी संख्या में व्रती महिलाओं की भीड़ लग गई। महिलाओं ने स्नान कर उगते हुए सूरज को पूरे विधि विधान से पूजन कर लोगों की सुख, शांति की कामना की। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन किया गया।

sv news

ब्रह्ममुहुर्त भोर में श्रद्धालु छठ मइया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने घाट पर दीये जलाकर पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने चार दिवसीय व्रत का समापन किया। व्रतियों ने पूजा स्थल पर ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पूजा शुरू की गई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad