Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा व भाजपा नेता अशोक सिंह को पितृशोक

sv news


मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा व भाजपा नेता अशोक सिंह के पिता  शिव बहादुर सिंह (78) का ह्रदय गति रुकने के कारण रविवार दोपहर अचानक निधन प्रयागराज के एक अस्पताल में निधन हो गया। 

मांडा के बादपुर गाँव निवासी शिव बहादुर सिंह (78) की बहू रेखा सिंह जिला पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह मांडा ब्लॉक की वर्तमान ब्लॉक प्रमुख हैं। समाजसेवी शिव बहादुर सिंह के दीपावली के दिन आकस्मिक निधन पर तमाम जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad