Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी ने करवा पूजे, चौथ माता की कथा सुनी

sv news

लखनऊ (राजेश शुक्ल/राजेश सिंह)। लखनऊ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। चांद दिखने के बाद महिलाओं ने पूजा शुरू कर दी है। घरों में चौथ माता की कथा सुनी जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवा चौथ मनाया। उन्होंने देश एवं प्रदेश की नारी शक्ति को महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हजरतगंज थाने में तैनात महिला सिपाही ने वीडियो कॉल पर पति को देखकर व्रत खोला।

sv news

नाका स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत मंदिर में सिंधी और पंजाबी समुदाय की सुहागिन महिलाएं विशेष पूजा के साथ करवा मना रही हैं। कलश के ऊपर दीपक रखकर और हाथों में पूजा की थाली लेकर महिलाओं ने एक दूसरे को थाली देते हुए विशेष पूजा की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर और सोलह श्रृंगार करके पहुंची हैं।

पूजा में शामिल होने आई तनु रस्तोगी ने बताया कि करवा चौथ का व्रत रखकर सिंधी पंजाबी समुदाय की महिलाएं व्रत तोड़ने से पहले यह विशेष पूजा करती हैं। सभी विवाहित महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होकर आती हैं। चांद देखने के साथ पूजा शुरू हो गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad