Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाई दूज के दिन किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, आने वाले हफ्ते कब-कब होगी छुट्टी?

sv news

नई दिल्ली। दिवाली के बाद भी कई त्योहार रहते हैं। इस महीने के अंत तक कई बड़े त्योहार जैसे भाई दूज, छठ पूजा आने वाली है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर जरूर जाए। इस साल भाई 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है।  

भाई दूज भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। देश के अलग-अलग शहरों में इसे अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। 23 अक्टूबर को सिर्फ भाई दूज उत्सव ही नहीं है। इस दिन भ्रातृ द्वितीया, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा उत्सव भी मनाया जाएगा। 

इस दिन इन सभी त्योहार के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें-

इंफाल

कानपुर

लखनऊ

कोलकाता

शिमला

गंगटोक

अहमदाबाद

इत्यादि शामिल हैं।

इसके अलावा आने वाले दिन भी कई दिनों तक बैंक बंद हैं

25 अक्टूबर- इस दिन चौथा शनिवार है। आरबीआई के नियम के अनुसार हर महीने चौथे शनिवार में बैंकों की छुट्टी होती है। 

26 अक्टूबर- इस दिन रविवार पड़ रहा है। रविवार के दिन सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है। 

27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा उत्सव मनाया जाएगा। छठ पूजा के कारण इस दिन कोलकाता, रांची और पटना में बैंक क्लोज रहेंगे।

28 अक्टूबर- इस दिन छठ पूजा की वजह से रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे। 

31 अक्टूबर- 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई जाएगी। इसकी वजह से से अहमदाबाद में बैंक क्लोज रहने वाले हैं। 

बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?

आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad