Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एनकाउंटर: असलहा बेचने आए तस्कर को पुलिस ने किया अरेस्ट, पैर में लगी गोली

SV News

कई थानों में दर्ज हैं आधा दर्जन से ज्यादा एफआईआर 

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास गुरुवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया। घायल असलहा तस्कर को अस्पताल ले जाया गया। गैंग के अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ सदर अमर बहादुर मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। पड़री थानाध्यक्ष अजीत सिंह को गुरुवार की रात सूचना मिली कि असलहा तस्कर सुंदरम उपाध्याय पिस्टल लेकर किसी को बेचने गोपालपुर की ओर से जाने वाला है। सूचना पर पुलिस गोपालपुर के पास पहुंच कर असलहा तस्कर का इंतजार करने लगी। बाइक सवार असलहा तस्कर सुंदरम ने पुलिस को देखकर फायरिंग किया। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मार मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया है। घायल तस्कर को अस्पताल ले जाया गया है। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि असलहा तस्कर सुंदरम उपाध्याय जिले के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में असलहा की सप्लाई करता है। इसके ऊपर जीआरपी, पड़री, कछवां थाना में सात मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad