Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नैनी केंद्रीय कारागार में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के नैनी केंद्रीय कारागार में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश और जनपद न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के अध्यक्ष श्री सत्र प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में, सचिव श्री दिनेश कुमार गौतम की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में बी.बी.एस. कॉलेज ऑफ लॉ, प्रयागराज के विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कॉलेज की ओर से एल.एल.बी. द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद यूसुफ और श्रुति त्रिपाठी के साथ शिखा दुबे, योगेंद्र, देवेंद्र, तैय्यब, स्वयंम सहित पूरी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. बी.पी. सिंह, एच.ओ.डी. श्री मानस त्रिपाठी और डी.एल.एस.ए. सचिव श्री दिनेश कुमार गौतम भी मौजूद थे।

शिविर के दौरान आई.पी.एस. विजय विक्रम सिंह, डिप्टी जेलर के.बी. सिंह और वंदना जायसवाल ने बंदियों को जेल में उपलब्ध सुविधाओं और सुधारात्मक प्रयासों के बारे में बताया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दिनेश कुमार गौतम ने जानकारी दी कि प्राधिकरण द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि महिला अधिकार, बाल अधिकार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad