Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत, चार की हालत गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत की सूचना मिल रही है। मृतक की पहचान प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा, (40) रूप में हुई है। जबकि चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना सुबह करीब 8: 30 बजे की बताई जा रही है।
प्रयागराज के चौफटका पुल के पास तेज रफ्तार कार संख्या DL2C AT 4369 ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में प्रयागराज निवासी लप्पू अग्रहरि शामिल हैं, जिनका इलाज काल्विन हॉस्पिटल में चल रहा है। एक महिला भी घायल हुई है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad