Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गाजियाबाद में रहेंगी

sv news
 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को इंदिरापुरम के यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया है। राष्ट्रपति लगभग सवा घंटे तक अस्पताल में रहेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

इंदिरापुरम स्थित नवनिर्मित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का रविवाद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उद्घाटन करेंगी। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत अन्य वीवीआईपी रहेंगे।

इस बड़े कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को कार्यक्रम को लेकर एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने यशोदा परिसर में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग की और मॉकड्रिल भी की। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश व अन्य बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्दश दिए गए।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मिनट-टू-मिनट शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसके अनुसार राष्ट्रपति करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगी। कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11.20 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। यहां उन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, अस्पताल के सीएमडी डॉ. पीएन आरोड़ा, उनकी पत्नी उपासना अरोड़ा व बेटा शुभांग अरोड़ा रिसीव करेंगे।

इसके बाद उनके साथ अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य करीब 100 लोगों के स्टाफ का ग्रुप फोटो होगा। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर का दौरा करने के बाद उनके 10 मिनट रिजर्व रखे गए हैं। 11.45 बजे वह अस्पताल का उद्घाटन करेंगी और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।

यहां राष्ट्रगान के बाद डॉ. पीएन आरोड़ा का संबोधन होगा। इसके बाद अस्पताल पर बनी तीन मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। बाद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया जाएगा और दोपहर 12.30 बजे वह रवाना हो जाएंगी।

कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की तय की गई जिम्मेदारी

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। सभी की जिम्मेदारी पदनाम से लेकर स्थान तक तय की गई है। शनिवार को एडिशनल सीपी ने यशोदा परिसर में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इस दौरान डीसीपी निमिष पाटील, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव, सीएफओ राहुल पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ब्रीफिंग से पहले मॉकड्रिल कराई गई, जिसमें तय ड्यूटी स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर कार्यक्रम का ट्रायल किया गया। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को लेकर सभी आगंतुकों के लिए पास जारी किए गए हैं और अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं शाम के समय यशोदा मेडिसिटी का पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ समेत अन्य अधिकारियों ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad