Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीएम ने 03 लेखपाल एवं 01 राजस्व निरीक्षक को निलम्बित किए जाने तथा 01 राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के दिए निर्देश



जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत 5 महिलाओं की गोदभराई एवं 5 बच्चों का कराया अन्नप्राशन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील फूलपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा उनसे सम्बंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए वहां पर फाइलों के रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। 

sv news


जिलाधिकारी ने तहसील में इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत 5 महिलाओं की गोदभराई एवं 5 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

 जिलाधिकारी के द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्रों के सुनवाई के दौरान कार्य में लापरवाही पाये जाने पर 03 लेखपालों- वीरेन्द्र पटेल, एकराम उल्ला, आनंद सिंह एवं राजस्व निरीक्षक नंतलाल को निलम्बित किए जाने एवं राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने हेतु निर्देशित किया है।

 जिलाधिकारी ने सभी राजस्व लेखपालों को ग्राम समाज की जमीनों को चिन्हित करते हुए उन्हें स्वयं अपनी निगरानी में रखते हुए कब्जा मुक्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाये और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील फूलपुर में कुल 311 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 199, विकास विभाग की 20, पुलिस विभाग 46, समाज कल्याण विभाग की 01, स्वास्थ्य विभाग की 01, चकबंदी-02, विद्युत विभाग की 10 व अन्य विभागों से सम्बंधित 32 थी, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नजूल संजय पाण्डेय, उपजिलाधिकारी फूलपुर, जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad