Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अनियंत्रित स्कार्पियो ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत, चार की हालत गंभीर

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत की सूचना मिल रही है। मृतक की पहचान प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा, (40) रूप में हुई है। जबकि चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना सुबह करीब 8: 30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें विद्याभूषण (52) निवासी करछना, मंजू (40)  निवासी कर्बला और सुनील कुमार (40) वर्ष निवासी कर्बला शामिल हैं। घटना के बाद मृतक रोहित कुशवाहा के परिजन रोते बिलखते कॉल्विन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद चौफटका पुल बर जाम लग गया। इससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। हादसे में संजय ने बताया कि वह अपनी 12 व 10 वर्षीय दो बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में उनका दाहिना पैर टूटा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad