भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रत्येक प्रयास राष्ट्र की मजबूती का प्रतीक है-कविता पटेल
बीएलओ 2 व कार्यकर्ता बोगस मतदाता हटाने और नए जोड़ने में करें सक्रिय सहयोग
प्रयागराज (राजेश सिंह)। निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन की नीति के अनुरूप बीएलओ, बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता यदि जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर बोगस मतदाताओं को सूची से हटाने तथा नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने में निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों के साथ सहयोग करें, तो ग्रामीण क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ेगा। यह विचार मुख्य अतिथि पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा ने बारा विधानसभा मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि “वोटर लिस्ट 2003 का गहराई से अध्ययन करना आवश्यक है, तभी वास्तविक मतदाताओं की पहचान और निष्पक्ष सूची तैयार हो सकेगी।” कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सदैव की तरह इस बार भी शत-प्रतिशत मेहनत कर सही मतदाता सूची से पुनः कमल खिलाकर मोदी-योगी के हाथों को मजबूत करें।
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि कविता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार एवं यमुनापार सह-प्रवासी ने कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रत्येक प्रयास राष्ट्र की मजबूती का प्रतीक है। संगठन के प्रत्येक बिंदु पर समर्पण भाव से कार्य करना ही सच्ची सेवा है।” भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की कार्यक्रम का संचालन संयोजक वीरेंद्र शुक्ला ने किया, जबकि स्वागत सम्बोधन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सतीश विश्वकर्मा, जगत नारायण शुक्ला, बंदना सिंह, आशीष पाल, अखिलेश सिंह पटेल, दिनेश प्रजापति, रत्नाकर सिंह पटेल सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।
