प्रयागराज (राजेश सिंह)।स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज के 157 जन्मतिथि महोत्सव के मौके पर मुट्ठीगंज स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में गुरुवार को साधु संतों महात्माओं का विशाल भंडारा आयोजित कराया गया। रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी अभयानंद महाराज द्वारा सभी साधु संतों सेवा सत्कार कराया गया। स्वामी करुणानंद सहसचिव रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामकृष्ण देव के अंतरंग शिष्य तथा रामकृष्ण मठ प्रयागराज के स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज 157 जन्म महोत्सव 4 नवंबर दिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। 6 नवंबर दिन गुरुवार को साधु संतों का विशाल भंडारा दक्षिणा के साथ किया गया । स्वामी करुणानंद जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक रविवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम मुट्ठीगंज में 2008 से 16 से 35 वर्ष लोगों के लिए युवाओं के व्यक्तित्व के विकास के लिए निशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन 10 से 12 बजे प्रातः काल किया जाता है। स्वामी विज्ञाननंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर साधु संतों का विशाल जन सैलाब दिखाई दिया। भंडारे के मौके पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के संत महात्मा मौजूद रहे।
