Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार में आज चार जनसभाएं, एनडीए के पक्ष में बनाएंगे माहौल

sv news

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को यहां पर चार चुनावी जनसभाएं रखी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधान सभा चुनाव के मैदान में उतरे भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ का सोमवार को बिहार में चौथा चुनावी दौरा होगा। सोमवार को उनकी पहली जनसभा दरभंगा जिले की केवटी विधान सभा क्षेत्र में होगी। यहां बलुआहा मैदान पिंडारूच में उनकी जनसभा दिन में 11.20 बजे होगी।

योगी आदित्यनाथ की दूसरी जनसभा मुजफ्फरनगर विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह चुनावी सभा मुजफ्फरनगर क्लब कंपनी बाग रोड में दोपहर 12रू40 बजे से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीसरी जनसभा सिवान जिले की गरखा विधान सभा क्षेत्र में होगी। यहां की जनसभा बसंत महाविद्यालय, बसंत गरखा में दोपहर दो बजे से आयोजित की गई है। उनकी चौथी जनसभा पटना के दीघा विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा सुचित्रा राधा कांप्लेक्स राजीव नगर में दिन में साढ़े तीन बजे से होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad