पटना। प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को एक बार फिर बिहार में होंगी। सोमवार को प्रियंका गांधी की दो चुनावी सभा है, जबकि एक रोड शो का कार्यक्रम है।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे सोनबरसा जाएंगी, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सेानबरसा सुरक्षित सीट है, जहां से कांग्रेस के टिकट पर सरिता देवी उम्मीदवार हैं।
इसके बाद रोसड़ा में एक एक रोड शो करेंगी। जहां से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व डीजीपी बीके रवि चुनाव लड़ रहे हैं। राठौड़ ने बताया कि उनकी दूसरी सभा लखीसराय में होगी।
यहां प्रियंका करीब दो बजे पहुंचेगी। बता दें कि लखीसराय से कांग्रेस के टिकट पर अमरेश कुमार अनीश चुनाव मैदान में हैं। जिनका मुकाबला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से है।
