Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने केंद्र-राज्य को लिखा पत्र: मेंथा तूफान से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग



प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने यमुनापार क्षेत्र में किसानों को हुए फसल नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

त्रिपाठी ने भारत सरकार के कृषि मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। यह नुकसान 30 और 31 अक्टूबर को मेंथा तूफान के कारण हुई अतिवृष्टि, आंधी और बेमौसम बरसात से खड़ी फसलों को हुआ था।

नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के सच्चे हितैषी हैं।

उन्होंने बताया कि यमुनापार के किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द ही मुआयना किया जाएगा और मुआवजे की धनराशि सीधे उनके खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। त्रिपाठी ने पुष्टि की कि आग्रह पत्र शासन को भेजा जा चुका है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad