Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

निंदौरी में श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन: स्वामी सुदर्शनाचार्य ने सुनाए भरत, ध्रुव, प्रहलाद चरित्र

SV News

करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना के निंदौरी गांव में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने भरत, ध्रुव और प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। स्वामी सुदर्शनाचार्य श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर, दारागंज, प्रयागराज के पीठाधीश्वर हैं। मुख्य यजमान डॉ. श्याम बिहारी मिश्रा, उनकी पत्नी फूल कली मिश्रा और शीला देवी (स्वर्गीय राघव बिहारी मिश्रा की पत्नी) ने कथा श्रवण किया।
महाराज के प्रवचनों से कथा पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल "बुलबुल" भी कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक महाराज और मुख्य यजमान डॉ. श्याम बिहारी मिश्रा व उनकी पत्नी फूल कली मिश्रा को एक आम का पौधा भेंट कर आशीर्वाद लिया।
वृंदावन से आई एक संगीतमय मंडली ने "ऐसा क्या काम किया" सहित कई भजन प्रस्तुत किए। उनके मधुर भजनों और कीर्तन से कथा पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के आयोजक इंजीनियर रवि मिश्रा और इंजीनियर शिव मिश्रा ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भगवान की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर बसंत कुमार शुक्ला, गोविंद शुक्ला, रमाकांत तिवारी, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल, यज्ञ लाल तिवारी, नीरज शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, कमलेश्वर पांडे, लक्ष्मीकांत मिश्रा, जटाशंकर मिश्र, विजय शंकर मिश्र, एडवोकेट रमाशंकर मिश्र, विद्यारतन मिश्र, राहुल मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad