Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज के गांव में फिर तेंदुआ दिखने से दहशत

sv news


पहले तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं पकड़ पाया था वन विभाग

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करीब 20 दिन बाद छतनाग में एक बार फिर तेंदुआ की दहशत फैल गई है। देर रात तेंदुआ एक शख्स के सामने आ गया था। उसके शोर मचाने पर जब तक लोग एकत्र होते, तब तक तेंदुआ भाग गया। यह खबर फैलने के बाद इलाके में लोगों की नींद उड़ गई है।

छतनाग स्थित एचआरआइ में 10 अक्टूबर को तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद कई दिन यहां सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखने की बात कही थी। वन विभाग ने परिसर में दो पिंजरे व कई नाइट व्हिजन कैमरे लगवाए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। इसके बाद 22 अक्टूबर को तेंदुआ एसटीपी के पास दिखा फिर गायब हो गया था।

सोमवार की रात छतनाग में फिर से यह दिखा। गांव के मौजीलाल यादव का कहना है कि वह दरवाजे पर गाय दुहने बैठे थे। तभी तेंदुआ आ गया। अंधेरे में पहले उन्हें लगा कि कोई बछिया है। बाद में जब थोड़ी रोशनी में देखा तो तेंदुआ नजर आया। उसने शोर मचाकर अपने साथी शिवमूरत को बुलाया।

इसके बाद आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ हिमालयन इंस्टीट्यूट की ओर भाग गया। गांव के तेज प्रकाश मिश्रा वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी गई है।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad