Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

sv news


नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पंडित नेहरू के बारे में लिखा है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज यानी 14 नवंबर को सभी की नजर बिहार विधानसभा चुनाव के आगामी नतीजों पर है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें बधाई दी है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

यूपी में हुआ था पीएम नेहरू का जन्म

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य चेहरों में से एक रहे पंडित नेहरू ने 1951 के आम चुनाव के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad