Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बिस्तर पर पड़ा था महिला का रक्तरंजित शव, गले में घुसा था चाकू, हत्या के शक में पुलिस ने पति को उठाया

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनापार के बारा स्थित लोहगरा में शुक्रवार को एक महिला की रक्तरंजित लाशा घर में मिली। जमीन पर बिछे बिस्तर पर लाश पड़ी थी, गले में चाकू घुसा हुआ था। सूचना पुलिस और फारेंसिक टीम को दी गई। लोहगरा बाजार में किराए के मकान में रह रही 32 वर्षीय सुषमा द्विवेदी पत्नी रोहित द्विवेदी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि सुषमा का पति रोहित पीपीजीसीएल में कार्यरत है। वह शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर में जब उसने पत्नी को फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसे आशंका हुई। उसने मकान मालिक को फोन किया। पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। रोहित घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर और एसीपी बारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस राेहित को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। एसीपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही मकान मालिक संतोष गुप्ता व उनके स्वजन से पूछताछ की। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सुषमा के मायके पक्ष के लोग भी जानकारी होने पर पहुंचे। उनका आरोप है कि दंपती के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। लगभग पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और कोई संतान नहीं थी। सुषमा का मायका आम्बा, एकौनी थाना कौंधियारा में है, जबकि ससुराल मानपुर कचरा, थाना लालापुर बताया गया है। सुषमा के ससुराल पक्ष का कहना है कि यदि दोनों के बीच अनबन होती तो दोनों एक साथ क्यों रहते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad