Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में 5.30 लाख दीपों से जगमगाएगा संगम घाट



भव्य देव दीपावली उत्सव की तैयारियां पूरी, लाखों की जुटेगी भीड़

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में देव दिवाली के अवसर पर संगम घाट भव्य रूप से जगमगाएगा। 5 नवंबर बुधवार की शाम 6 बजे संगम घाट पर 5 लाख 30 हजार दीपों से भव्य देव दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। जिसे एक साथ जलाकर पूरे घाट को रोशन किया जायेगा। जिसको लेकर घाटों पर तैयारियां चल रहीं हैं सेक्टर में इन्हें बांटा जा रहा है। देव दिवाली इस बार बहुत ही भव्य और धूम धाम से मनाया जायेगा, संगम तट को रौशनी से सजाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम को लेकर घाट क्षेत्र को 15 सेक्टरों में बाँटा गया है, जिन्हें विभिन्न विभागों और संस्थानों को जिम्मेदारी के रूप में सौंपा गया है। टप्च् घाट से लेकर संगम नोज तक, तथा गंगा आरती स्थल से संगम नोज तक दोनों ओर दीपों से घाट को सजाया जाएगा। दीपों से अलग-अलग कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

इस अवसर पर कलाकार सैंड आर्ट के माध्यम से अद्भुत कलाकृतियां भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे उद्घाटन समारोह और भजन गायन के साथ होगा। इसके बाद 6 बजे दीपदान का शुभारंभ किया जाएगा। आतिशबाजी के बीच संगम घाट पर देव दीपावली का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा।

प्रशासनिक और सामाजिक वर्ग के लोगों की भारी भागीदारी रहेगी। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, अधिकारी, कमिश्नर, डीएम सहित तमाम गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मेला प्राधिकरण अभिनव पाठक ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों को विशेष रूप से लाइटों और दीपों से सजाया जा रहा है। इस बार संगम घाट पर रोशनी का ऐसा संगम होगा, जो शहरवासियों के लिए यादगार बन जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad