Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सिद्धार्थ का चयन यूपी अंडर-23 टीम में

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बीसीसीआई की ओर से जयपुर (राजस्थान) में 9 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाने वाली अंडर-23 स्टेट ‘ए’ वनडे ट्रॉफी के लिए शिवकुटी निवासी सिद्धार्थ मिश्र का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।

होलागढ़ के मूल निवासी चंद्रकांत मिश्र के पुत्र सिद्धार्थ ने क्रिकेट का प्रशिक्षण ईश्वर शरण डिग्री कालेज मैदान पर बीसीसीआई के लेवल-1 कोच विवेक सिंह से प्राप्त किया है। बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज एवं ऑफ ब्रेक गेंदबाज सिद्धार्थ मिश्र इससे पहले 2022 में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के सदस्य और इस साल अंडर-23 सीके नायड टीम के कैंप में भी रह चुके हैं। सिद्धार्थ के चयन पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, खेल सचिव डॉ. एकात्म देव, डॉ. शैलेश यादव, संजय पाल और सुधीर सोनकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है। यह जानकारी उनके कोच विवेक सिंह ने दी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad