Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राजनाथ से मिलकर शिक्षक मोर्चा ने मांगा एमएलसी का टिकट

sv news


यूपी में 25 लाख राज्य कर्मचारी ओर 1 करोड़ उनके परिवार के लोग वोटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 25 लाख राज्य कर्मचारियों और 1 करोड़ मतदाताओं की आवाज विधान परिषद में उठाने के लिए भाजपा को एमएलसी चुनाव में प्रतिनिधित्व देना होगा। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इसकी मांग की।

राजनाथ ने मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके प्रस्ताव पर श्गंभीरता से विचारश् होगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर पार्टी के आला नेताओं से बात करने की सलाह दी। मोर्चा ने ठश्रच् से उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला को लखनऊ स्नातक सीट से टिकट देने की मांग भी की है।

चुनाव में भाजपा को मिलेगा लाभ

मुलाकात के दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने राजनाथ सिंह को आंकड़े दिखाए। यूपी में 25 लाख राज्य कर्मचारी हैं। उनसे जुड़े 1 करोड़ मतदाता हैं, लेकिन विधान परिषद में इनका एक भी प्रतिनिधि नहीं है। कर्मचारियों की समस्याएं सदन में कौन उठाएगा? न्याय कैसे मिलेगा?

इस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने आश्वस्त करते हुए कहा, ष्आपका मुद्दा महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष से मिलें, ज्ञापन दें। मैं पार्टी के जिम्मेदार लोगों से बात करूंगा।ष्

इस मोर्चा में प्रदेश के सभी प्रमुख महासंघ माध्यमिक शिक्षक संघ, उ.प्र. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ, उ.प्र. निगम महासंघ, राजकीय मेडिकल कॉलेज कर्मचारी महासंघ, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, और उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ शामिल हैं। ये संगठन न सिर्फ कर्मचारियों, बल्कि शिक्षकों, निगमों, परिषदों व स्वायत्त संस्थाओं के लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

डॉ. संजय शुक्ला को स्नातक सीट से उतारने की मांग

मोर्चा ने उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला का नाम आगे बढ़ाते हुए लखनऊ स्नातक से प्रत्याशी बनाने की मांग भी कर डाली। बताया कि डॉ संजय पूर्व में विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में ठश्रच् से जुड़े हुए हैं।

यह भी कहा कि यदि मोर्चा की ये मांग ठश्रच् मान लेती है, तो इससे पूरे समुदाय में सकारात्मक संदेश जाएगा। खासकर जब विधान परिषद चुनाव नवंबर 2026 में है और ठीक तीन महीने बाद फरवरी 2027 में यूपी विधानसभा में इसका फायदा भाजपा को मिलेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad