Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अशोक सिंघल की 9वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ कर दी श्रद्धांजलि

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की 9वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रयागराज में मनाई गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी और वेद विद्यार्थी शामिल हुए। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में पढ़े गए सुंदरकांड पाठ के बाद हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए आहुति दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अशोक सिंघल को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और हिंदुत्व के संवाहक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि आने वाली पीढ़ियां उन्हें श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ के रूप में पहचानेंगी।

मंत्री ने कहा कि सिंघल का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, हिंदू समाज और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। वे केवल नेता ही नहीं बल्कि दूरदर्शी मार्गदर्शक और कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत थे।

केंद्रीय मंत्री ने सिंघल के नेतृत्व में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने वेदों के प्रचार-प्रसार, गौ माता के संरक्षण, सामाजिक समरसता के लिए विभिन्न मत-पंथों के धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने और धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज उठाने जैसे प्रयासों पर प्रकाश डाला। अनेक सेवा कार्यों और संस्थाओं की स्थापना का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

अंबरीश सिंह ने बताया कि गंगा की निर्मलता और संरक्षण का मुद्दा भी अशोक सिंघल के जीवन का प्रमुख लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि आज देश में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण, रामसेतु की रक्षा, कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानूनों का लागू होना और गौ संरक्षण से जुड़े सख्त प्रावधान जैसे सकारात्मक बदलाव सिंघल के लंबे संघर्ष और सतत प्रयासों का परिणाम हैं।

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रांत मंत्री (गौ रक्षा) लालमणि तिवारी, प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील रघुवंशी, कमला मिश्रा, अंशुमान, विमल प्रकाश, अनिल पांडे, अमित पाठक, आद्याशंकर मिश्र, शुभम कुशवाहा, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव मौजूद रहें।

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रांत मंत्री (गौ रक्षा) लालमणि तिवारी, प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील रघुवंशी, कमला मिश्रा, अंशुमान, विमल प्रकाश, अनिल पांडे, अमित पाठक, आद्याशंकर मिश्र, शुभम कुशवाहा, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद्र अनुराग संत, लवलेश बजरंगी, शिवम द्विवेदी, मोहनलाल पटेल, रवि तिवारी बादल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर अशोक सिंघल को नमन किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad